साक्षी और अजितेश विवाह प्रकरण अभी शांत नहीं हुआ है. मीडिया इस मामले को खीचने कि पूरी तैयारी में है. इसका साफ़ प्रयास दिखता है. क्योकि जब अजितेश के दादा-दादी और बहन वीरसावरक नगर स्थित बंद पड़े मकान पर करीब 15 दिन बाद पहुचे तो वहां मीडिया का जमावड़ा दिखा. कोई अनहोनी न हो इसके लिए वहां पर पहले ही पुलिस तैनात कर दी गयी थी.
बता दें जब मामला मीडिया में उठा था तभी अजितेश के घरवाले यहाँ पर ताला लगा करके चले गए थे. ऐसी खबर है कि साक्षी और अजितेश सुरक्षा के लिहाज से अभी फिलहाल बरेली नहीं आएंगे. दिल्ली में उन्हें बरेली पुलिस के साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा मुहैया कराई हुई है. अजितेश के दादा-दादी और बहन जब कार से बरेली पहुंचे तो उन्हें आस-पड़ोस के लोगों से नज़रे चुरा कर छुपते हुए घर में जाते देखा गया.
हालांकि खबरों के मुताबिक माना जा रहा है कि अजितेश के दादा-दादी महज एक-दो घंटे ही घर पर रुके. उन्होंने घर में रखा कीमती व अन्य जरूरी सामान बैग में पैक किया। इसके बाद वे वहां से चले गए। पहले खबर पहुची थी कि साक्षी और अजितेश आने वाले हैं. आपको बता दें कि साक्षी और अजितेश अभी दिल्ली में हैं. दिल्ली में साक्षी अपने पति अजितेश और ससुर हरीश नायक के साथ दिल्ली में एक रिश्तेदार के यहाँ रह रही हैं.
लोगों से नजरे चुराते हुए पहुंचा घर-
यह मामला पूरे देश में फ़ैल चुका था तो सभी अजितेश के परिवार को देखना चाहते थे. अजितेश के दादा-दादी घर के अंदर गए और उसके बाद दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की मगर कोई बाहर नहीं निकला. फिर बाद में वे सामान के साथ बाहर निकल कर रिश्तेदारों के यहाँ चले गए.
बिथरी विधायक की बेटी साक्षी तीन जुलाई को घर छोड़कर चली गई थी। चार जुलाई को उन्होंने अनुसूचित जाति के अजितेश से शादी कर ली थी। 10 जुलाई को साक्षी का पहला वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने अजितेश से शादी करने, दोनों की जान को खतरा होने की बात कही। 11 जुलाई को साक्षी ने दूसरा वीडियो वायरल किया। इसमें उन्होंने पापा विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और विधायक के करीबी राजीव राणा से उनकी जान को खतरा बताया। वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में सुर्खियां बन गया।
यह मामला मीडिया में तब आया जब साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमे उन्होंने अपने पिता और बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा से खतरा बताया था.
वहीं इस मामले पर राजेश मिश्रा ने अपने आपको साजिश का शिकार बताया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ नेताओं और अधिकारियों ने इस मुद्दे के बाद मेरी छवि खराब करने की हर कोशिश की है. मीडिया ने जब मिश्रा से उनकी बेटी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बेटी के लिए क्या बोलूं,ये घटना मेरे पूरे परिवार के लिए बेहद दुखद है. मैं विधायक हूँ मुझे विधानसभा सत्र में होना चाहिए था लेकिन मैं घर से भी बाहर नहीं निकलना चाहता हूं.

0 Comments