loading...

चाणक्य नीति - इन तीन प्रकार के व्यक्तियों से कभी ना मांगे मदद, वरना आपका नुकसान तय है

चाणक्य के अनुसार इन तीन प्रकार के लोगों से कभी नहीं मांगनी चाहिए मदद, वरना आपकी होगी ये दुर्दशा



चाणक्य जिन्हें भारत के राजगुरु भी कहा जाता है, चाणक्य ने अपनी नीतियों में बहुत सी बातें लिखी है और लोग आज भी उनकी बातों को फॉलो करते है. चाणक्य ने अपनी नीतियों में लिखा है की कैसे कुछ लोग कम समय की हेल्प करके पूरी जिंदगी आपको दुखी कर सकते है, आज इस पोस्ट में हम उन्ही लोगों के बारें में बताने वाले है जिनका जिक्र चाणक्य ने अपनी नीतियों में किया है.
चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों से कभी भी मदद नहीं मांगनी चाहिए. दरअसल आप की जानकारी के लिए बता दे की, यदि ऐसे लोगों से हम मदद मांगते है तो आने वाला समय हमारे लिए बहुत खराब और दर्दनाक हो सकता है. तो चलिए जानते है चाणक्य नीति के अनुशार ऐसे कौन कौन से तीन लोग है जिनसे हमें कभी भी सहायता नहीं लेनी चाहिए.


1. जो हमेशा दुखी रहते हैं –


कुछ ऐसे लोग जो हमेशा दुखी रहते है ऐसे लोगों से कभी मदद नहीं लेनी चाहिए. माना जाता है जो इंसान दुखी रहने वाले व्यक्ति से मदद लेता है वो खुद ऐसी परेशानियों में फंस जाता है जिनसे वो नहीं निकल पाता है. चाणक्य के अनुसार समझदार लोगों को हमेशा ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए.

2. जिसका चरित्र अच्छा ना हो –

कुछ ऐसे लोग जो हमेशा बुरे कहलाते है, ऐसे लोगों से कभी भी समझदार व्यक्ति को मदद नहीं लेनी चाहिए. माना जाता है की जो लोग ऐसे लोगों की मदद लेते है, उन लोगों का समाज में नाम नहीं बनता और समाज में उनका अपमान होता है. यदि आपको अपमान से बचना है तो ऐसे लोगों की मदद कभी नहीं लेनी चाहिए.

3. मूर्खो की मदद कभी ना लें –

चाणक्य के अनुसार जो समझदार व्यक्ति है वो ऐसे लोगों से कभी मदद ना लें जो अपने आप को सबसे ज्यादा ज्ञानी समझते है या फिर ज्ञान के अभाव में हो और लोगों के सामने मुर्ख हो ऐसे लोगों से कभी मदद नहीं लेनी चाहिए. ऐसे लोगों से मदद लेने से अच्छा है इंसान अपने समय का सही होने का इंतजार करता रहे. आप सब जानते है की हर इंसान का वक्त जरुर आता है.

Post a Comment

0 Comments

loading...