loading...

देवर करता था जबरदस्ती, विधवा भाभी ने वीडियो बनाकर खोली पोल

यूपी से एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक विधवा भाभी ने अपने देवर पर शादी की झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है. सबूत के तौर पर युवती ने पुलिस के सामने एक वीडियो भी पेश किया है जिसमें देवर उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश कर रहा है. सबूत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर
युवक को गिरफ्तार कर लिया है.


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला रामपुर के थाना शहजादनगर का है जहां एक युवती के पति की बीमारी के कारण एक साल पहले मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद पीड़ित युवती से उसके देवर ने शादी करने का वादा किया, लेकिन कुछ समय बाद ही युवती के देवर ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए. देवर, युवती को शादी का झांसा देकर उसका शोषण करने लगा.
पीड़िता का कहना है कि शादी के 2 महीने बाद ही उसके पति की मौत हो गई, जिसके बाद वह इद्दत करने अपने मायके चली गई। इसके बाद ससुरालियों ने पीड़िता की शादी अपने छोटे बेटे से करने की बात कही, जिसके बाद पीड़िता ससुराल वापस आकर रहने लगी। इसी बीच शादी से पहले ही पीड़िता के देवर ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया और आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस बात से तंग आकर पीडि़ता वापस मायके आ गई। इसी बीच मौका पाकर ससुरालियों ने अपने छोटे बेटे रिजवान का रिश्ता कहीं और तय कर दिया।
आरोप है कि देवर ने भाभी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए लेकिन वह शादी करने के लिए लगातार टालता रहा। इसी बीच जब वह गर्भवती हो गई तो देवर ने शादी करने से साफ मना कर दिया। उसने जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया। जब विधवा के चाचा और मां ने ससुराल आकर पंचायत कराई तो पहले तो वह शादी करने की बात टालता रहा। बाद में उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर ठिकाने लगाने की धमकी दी।
लेकिन जब आरोपी रिजवान के नई जगह रिश्ता तय होने की भनक पीड़िता को चली, तो उसने मनचले देवर को सबक सिखाने की ठान ली। उसकी अश्लीलता का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया। अब वह उसके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने आरोपी रिजवान पर शोषण का आरोप लगाया था। जिसमें सबूत के रूप में पीड़िता द्वारा बनाया गया एक वीडियो भी मिला है। जिसके चलते आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

loading...