loading...

खूबसुरत बीवी से होती थी जलन, तो बीवी को कोठे पर बेच आया पति

हाल ही में राजधानी में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जो पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तो शर्मसार करता ही है साथ ही इंसानियत के नाम पर भी किसी धब्बे से कम नहीं है. एक पति अपनी पत्नी को कोठे पर बेचने चला था ये बात ही अपने आप में काफी कुछ कह देती है.




मामला है दिल्ली के बदनाम रेड लाईट एरिया जीबी रोड का जहां मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला सद्दाम हुसैन अपनी बीवी को कोठे पर बेचने के लिए लाया था वह भी उसे धोखे में रखकर. बताया जाता है सद्दाम की दो बीवियां हैं जिसमें से वह जिसे बेचने के लिए लाया था यह उसकी दूसरी बीवी थी.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सद्दाम ने अपनी बीवी को कहा था कि वह बिहार से उसे राजधानी उसके माँ-बाप से मिलवाने के लिए लेकर जा रहा है जिसके लिए वह फौरन तैयार हो गयी थी लेकिन उसके साथ दिल्ली में क्या घटित होने वाला है इसकी उसे भनक तक नहीं थी.

सद्दाम के इरादे कुछ और ही थे, वह अपनी दूसरी बीवी की खूबसूरती से जलने लगा था क्योंकि वह दिखने में बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक थी जो कि सद्दाम को नहीं भा रही थी. इसलिए सद्दाम ने पहले बीवी का कत्ल करने का इरादा बनाया था और चाकू भी खरीद लिया था लेकिन फिर उसका मन बदला और उसने अपनी बीवी से कुछ फायदा उठाने का सोचा.
यही सोचकर सद्दाम अपनी बीवी को बेचने के लिए कोठे पर ले आया लेकिन उसके नीचे घूमने वाले वह एक ऐसे व्यक्ति से टकरा गया जो कि पुलिस का मुखबिर था लेकिन वह सद्दाम से एक दलाल बनकर पेश आया और 1.2 लाख रूपये में सौदा तय हो गया. पुलिस ने सद्दाम को भरोसे में लेने के लिए 10,000 रूपये भी एडवांस के तौर पर दिए और जब सद्दाम सौदे के लिए अपनी बीवी को लेकर आया तो उसे धर दबोचा.

Post a Comment

0 Comments

loading...