World Cup Cricket 2019 में भारतीय टीम की सुपर डुपर फेन दादी नानी चारुलता को किया वादा Team India कप्तान विराट कोहली ने पूरा किया है| 87 साल की बुजुर्ग महिला चारुलता शनिवार को भारत और श्री लंका का मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर मैच देखने पहुची|
बांग्लादेश के विरुद्ध पिछले मैच में भारतीय टीम का सपोर्ट करने पहुची चारुलता को विराट कोहली ने वादा किया था कि टिकेट न मिलने पर वो उन्हें टिकेट उपलब्ध कराएँगे| विराट कोहली ने दादी से किया वादा निभाया| इंग्लैंड और वेल्स में चल रहे World Cup में जोरदार प्रदर्शन कर रही India Team के साथ विश्व के क्रिकेटर प्रेमियों की दुआएँ साथ है|
इंडिया और बांग्लादेश के मैच के दौरान एक बुजुर्ग महिला इंडिया टीम की जीत के लिए दुआ करते हुए स्टेडियम में नजर आई| व्हीलचेयर में बैठकर बुजुर्ग महिला इंडिया टीम को सपोर्ट करने पहुची जिसको देख सभी हैरान रह गए बुजुर्ग महिला की उम्र 87 वर्ष की है| वर्ल्ड cup का खुमार बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक में छाया हुआ है| हर मैच का दीवाना है|
87 साल की चारुलता पटेल भारतीय टीम को चियरअप करने स्टेडियम पहुची थी| तंजानिया में जन्म लिया| भारतीय मूल की चारुलता पटेल अब लन्दन में अपना जीवनयापन कर रही है और अब क्रिकेट ही उनका जीवन जीने का मकसद बन गया है|




0 Comments