महिलाओं की खूबसूरती और उसपर चर्चा दुनिया के सबसे रुचिकर विषयों में से रही है। लोग यह जानने को बेताब रहते हैं की किस देश या किस जगह की महिलाएं सबसे खूबसूरत होती हैं। वैसे तो यह हर एक इंसान का खुद का नजरिया होता है कि, उसे कहाँ की महिलाएं सबसे अच्छी लगती है। पर जब बात आती है अगर भारतीय लड़कियों की तो वे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से आती हैं।
इंटरनेट तमाम ऐसे प्रश्नों से भरा पड़ा है कि, भारतीय महिलाएं इतनी खूबसूरत होती हैं। हम आज आपको वह 10 मुख्य कारण बता रहे है जो किसी भी भारतीय महिला को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बनाते हैं :
प्राकृतिक सौन्दर्य : भारतीय लड़कियों की सुन्दरता पूर्णतया प्राकृतिक होती है। वह सुंदर दिखने के लिए तरह तरह की कास्मेटिक सर्जरी में भरोसा नहीं रखती हैं। जहाँ अज के समय में पश्चिमी देशों में सुंदर दिखने के लिए सर्जरी आम बात है वहीं भारत में आज भी इसका प्रयोग बेहद सीमित है।
त्वचा का रंग : भारतीयों की त्वचा दुनिया में सबसे अच्छी और खूबसूरत मानी हैं जिसमें मेलानिन की मात्रा जो कि त्वचा के रंग के लिए जिम्मेदार होता है वह भारतीयों में बेहद संतुलित होता है इसीलिये भारतीय महिलाओं को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं भी माना जाता है। यूरोप अमेरिका की गोरी महिलाएं अपनी स्किन डार्क करने के लिए समुद्री बीचों पर काफी समय गुजारती हैं और एक भारतीय हैं गोरे होने के लिए क्या क्या नहीं करते।
काले बाल : भारतीय महिलाओं के बाल काले होते हैं जो कि बालों का आदर्श रंग माना जाता है। यूरोप अमेरिका में लोग अपने बाल काले करने के लिए कलर का इस्तेमाल करते हैं। काले बाल भारतीय महिलाओं की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं।
गहरे भूरे रंग की आंखें : ज्यादातर भारतीय महिलाओं की आँखे या तो काली होती हैं या फिर गहरे भूरे रंग की, उनमें गजब की चमक होती है जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है।
शर्मीलापन : शर्मीलापन भारतीय महिलाओं का गहना माना जाता है जो यहाँ की सभ्यता और संस्कृति से जुड़ा है। वास्तव में अगर महिलाओं में शर्मीलापन न अहो तो उनमें और पुरुषों में ज्यादा फर्क नहीं रह जाता है।
शालीन व्यवहार : भारतीय महिलाओं का व्यवहार धरती पर सबसे आदर्श एवं शालीन माना जाता है। माहौल के अनुसार ढल जाना और हर प्रकार के माहौल में विनम्र रहना उनकी खास विशेषता होती है जो अन्यत्र नहीं पाई जाती।
देखभाल वाला रवैया : भारतीय महिलाएं अपने पति, बच्चों और उनके परिवार के प्रति समर्पित होती हैं और सभी का बराबर ख्याल रखती हैं जिसके चलते वह और भी आकर्षक हो जाती हैं।
सांस्कृतिक जागरूकता : भारत दुनिया के उन देशों में आता है जिसकी संस्कृति को उसके दुश्मन लाख चाहकर भी नहीं नष्ट कर पाए। इसमें एक बड़ा योगदान महिलाओं का है वे आज भी अपनी संस्कृति से अवगत हैं जो उनकी खूबसूरती का सबसे महत्त्वपूर्ण पहलू है।
कपड़े पहनने का तरीका : भारतीय महिलाएं जिस तरह के परंपरिक परिधान पहनती हैं वह अपने आप में लाजवाब होता है। वास्तव में वही महिला खूबसूरत होती है जो अपने कपड़ों में आराम महसूस करती है। पारंपरिक भारतीय कपडे भारतीय महिलाओं की सुन्दरता को और भी ज्यादा निखार देते हैं।
दिखावापन ना करना : आज के समय में जब दिखावापन हर ओर हावी है, तब भी भारतीय महिलाएं दिखावेपन में विश्वास नहीं रखती हैं। चाहे पहनावा हो या बोलचाल या फिर दूसरों से तुलना इस मामले में भारतीय महिलाओं जैसा कोई नहीं। हाँ समय के साथ भारतीय महिलाओं में थोडा बदलाव अवश्य आया है पर यह उनपर हावी नहीं हो पाया है।



0 Comments