loading...

आखिर कैसे पेड़ में निकली साईं बाबा की तस्वीर जानिए इसके पीछे का सच


यह मामला हरियाणा के अंबाला शहर का बताया जा रहा है. यहाँ पर एक पेड़ में साई बाबा की तस्वीर उभरने की खबर मिली है. तस्वीर को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी है. लोग इसे साई बाबा का चमत्कार मान रहे हैं. यह पेड़ रेलवे की जमीन पर पड़ता है.
इसलिए रेलवे बढती भीड़ को देखते हुए सतर्क हो गया है. कोई अनहोनी न हो इसके लिए आरपीएफ जवानो को उस जगह तैनात कर दिया गया है. जिस पेड़ पर तस्वीर उभरी है वह जंगल जलेबी का पेड़ है.आसपास के इलाकों में पेड़ में साई बाबा की निकलने की बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गयी. दूर दूर से लोग साई बाबा के दर्शन करने आ रहें हैं. वहां पर भजन कीर्तन भी शुरू हो गया है.तस्वीर को सबसे पहले बच्चों ने देखा था जो उस समय वहां खेल रहें थे..

इसे किसी की बनावट मान रहें हैं –

इस घटना पर बहुत कम लोगों को विश्वास हो रहा है. लोग इसे किसी की बनावट मान रहें हैं. एक चश्मदीद ने इस बात को पुख्ता भी किया. उसने बताया कि यह पेड़ जहाँ पर वहां रेलवे का पुराना कार्टर था जिसे तोड़कर नया बनाया जा रहा है. रामदीन यहाँ एक लेबर की तरह काम करता है. उसें इस बारें में बताया कि कुछ दिनों से यहाँ एक व्यक्ति कुछ दिनों से आ रहा था. हो सकता है उसी ने यह तस्वीर बनायीं हो क्योकि इस पेड़ पर ऐसी तस्वीर का कोई नामोनिशान न था.

साईं बाबा की पेड़ पर अचानक उभरी आकृति का वीडियो भी हो रहा है वायरल –


Post a Comment

0 Comments

loading...