loading...

कंगाल हो चुका है ये मुस्लिम देश, पत्तियां खाने को मजबूर हैं लोग


युद्ध और नफरत किसी देश को कहां ले जाती है इसे समझना है तो हमें शिया-सुन्नी युद्ध में तबाह हो चुके यमन की तरफ देखना चाहिए. यमन में लगातार बमबारी हो रही है और लोग मारे जा रहे हैं. लगातार हमलों के चलते यमन के हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोग पत्तियां खाने को मजबूर हैं. कई क्षेत्रों में उनके जीने का अब बस यही एक सहारा है.

इस चित्र में आप देख सकते हैं कि, भगोने में पत्तियां उबाली जा रही हैं. जिसे महिलाएं अपने बच्चों एवं परिवारजनों को परोसकर उनका पेट भरा करती हैं. चूँकि यमन एक रेगिस्तानी देश है जहां हरियाली भी मुश्किल से दिखाई देती है इसलिए ये पत्तियां भी यमन के इन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं.महिला मीडिया कर्मियों को पत्तियां दिखाकर बता रही हैं कि आज वह अपने परिवार को खाने में ये पत्तियां परोसने वाली हैं. सऊदी अरब और उसके समर्थन वाले देशों की बमबारी ने यमन को वीरान बना दिया है जहां खाने से लेकर मूलभूत चीजों तक के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है.


इस चित्र में आप देख सकते हैं एक पूरा परिवार पत्तियां नोच रहा है जिसे छोटे-छोटे भूखे बच्चे ललचाई नजरों से देख रहे हैं. भुखमरी ने सबसे बुरा हाल बच्चों का किया है जो पोषक तत्व ना मिलने के चलते इतने कमजोर हो गये हैं जिनमें अब सिर्फ हड्डियों का ढांचा भर बचा है.

सिर्फ भुखमरी ही नहीं बल्कि बच्चों में फैला कुपोषण भी यमन में एक गंभीर समस्या है. यमन के बच्चों की इंटरनेट पर सामने आयी तस्वीरें भयावह हैं. बताया जाता है सऊदी को यमन के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका जैसे देशों से भी सहायता मिल रही है क्योंकि यमन के शिया विद्रोहियों जिन्हें कि हूती भी कहा जाता है उन्हें ईरान से मदद मिल रही है.

Post a Comment

0 Comments

loading...